Showing posts with label mere shabd. Show all posts
Showing posts with label mere shabd. Show all posts

Tuesday, 17 December 2013

मेरे शब्द

शब्द


ये शब्द हमें कितना कुछ सिखाते हैं ,
ये शब्द ही तो हैं जो नए गीत बनाते हैं ।

इन शब्द से जिंदगी की नयी परिभाषा  उभर कर आती है, 
वर्ना  जिंदगी का क्या है ,
बेरंग है  ,पानी की तरह बहे जाती है ।


ये शब्द ही हमें जीवन  का हर मोड़ दिखाते हैं  ।
कभी बिलखते हुए छोड़ देते हैं , 
तो कभी हँस  कर गले लगाते हैं 

इन शब्दों ने ,
कभी इतनी ममता दी है ,
की पत्थर भी पिघल जाये। 
कभी इतना आक्रोश जताया
 की दिल भी  पत्थर बन आये ।

ये शब्द ही तो हैं
जो हर पल को बयान  करते हैं।
कुछ शब्द जो, हर पल में दस्तक देते हैं,
दिल में बस जाते हैं । 
ये शब्द हमें कितना कुछ सिखाते हैं।