Tuesday, 19 August 2014

लाइफ ऑफ़ कुत्ता

( इस पोस्ट की  किसी भी कुत्ते को या उसकी भावना को ठेस पहुँचाने की नहीं है अगर आप इसे अपने कुत्ते से relate करते हो तो उसे मात्र एक संयोग कहा जाएगा ।) 

लाइफ ऑफ़ कुत्ता 
गली में  कुछ पिल्लों ने जन्म लिया. पिल्लों को लगा की वो क़ुदरत का एक करिश्मा हैं। कुछ दिन ज़िन्दगी जीने की इच्छा लिये उन्होंने  अपने छोटे छोटे पावं से चलने की कोशिश करना शुरू कर दिया ।   लग रहा था मानो कोई रूई का गोला लूड़क रहा हो.

पिल्लों की माँ आती तो ऐसा लगता जैसे  मदर डेरी की बस खुशीओं की बहार लिए आ रही हो । बच्चे माँ  के पीछे भागते जैसे  लिमिटिड  स्टॉक हो या ऑफर चल रहा हो।  कितनी खुशहाल ज़िंदगी थी उनकी, खेलना कूदना , एक दूसरे को बिना दाँतों वाले  मुँह  से काटना , एक दूसरे की तरफ ऐसे  भोंकते जैसे  वो खुदतो जंगल के राजा हों और सामने वाला कुत्ता !

एक दिन गली के बच्चों  की नज़र उनकी खुशहाल ज़िन्दगी पर पड़ गयी , बच्चों  ने अपना-अपना पिल्ला चूज़ कर लिया, " देख श्याम , ये सफ़ेद वाला मेरा इसका नाम स्पीडरमैन" । बेचारे  पिल्लों ने कुछ दिन पहले ही अपनी आँखें  खोली थी की उनकी मुलाकात एक दूसरे करिश्मे से हो गयी जिसे हम इंसान कहते हैं.


पिल्लों को क्या पता था उनकी हालत कुत्ते की तरह होने वाली है.
बच्चों को अपना खिलौना मिल चुका था।  एक घास के मैदान मैं ले जाकर  कोई उनको स्पाइडरमॅन बना रहा था तो कोई सुपरमैन । पिल्लों ने अभी ठीक से चलना भी शुरू नही किया था की उनको उड़ने की ट्रैनिंग मिलने लगी थी। 
पिल्लों को भी समझ नहीं आ रहा था की हो क्या रहा है उनके साथ क्या यही उनकी ज़िन्दगी होने वाली थी । छोटी छोटी मासूम सी आँखे जैसे कन्फ्यूज़्ड सी होकर अपने दूसरे पिल्ले भाईओं को देख रही थी ।  बोलना चाह रहीं  हो जैसे ,अब तक तो सब ठीक था ना जाने ये कुत्ते कहाँ से आ गये, हो सकता है हमको पास वाली कुतिया की नज़र लग गयी हो । 

शाम होने को आ गयी थी पिल्लों को मदर डेरी का इंतज़ार था वैसे भी आज उनको कमांडो ट्रेनिंग मिली थी । 
एक बच्चे  ने अपने पिल्ले के गले मैं रस्सी बाँधी , उस रस्सी ने पिल्ले को अहसास दिलाया की उसकी ज़िंदगी कुत्ते की है। 
तभी किसी की आवाज़ आयी चलो यहाँ से इनकी माँ आने वाली है । 
-----------------------------------------------------------------------------------------to be continued KUTTA-2

Wednesday, 13 August 2014

bhachpan wali sketches ;)


PC

Simplicity and style 

Guzaarish

bhai hai apna(Hritik)

 
Mona darling


Hai koi ...evain hi. 

My first painting on chart in 9th
Iski bhi story hai.



Rockstar(new member)

Tuesday, 17 December 2013

मेरे शब्द

शब्द


ये शब्द हमें कितना कुछ सिखाते हैं ,
ये शब्द ही तो हैं जो नए गीत बनाते हैं ।

इन शब्द से जिंदगी की नयी परिभाषा  उभर कर आती है, 
वर्ना  जिंदगी का क्या है ,
बेरंग है  ,पानी की तरह बहे जाती है ।


ये शब्द ही हमें जीवन  का हर मोड़ दिखाते हैं  ।
कभी बिलखते हुए छोड़ देते हैं , 
तो कभी हँस  कर गले लगाते हैं ।

इन शब्दों ने ,
कभी इतनी ममता दी है ,
की पत्थर भी पिघल जाये। 
कभी इतना आक्रोश जताया
 की दिल भी  पत्थर बन आये ।

ये शब्द ही तो हैं
जो हर पल को बयान  करते हैं।
कुछ शब्द जो, हर पल में दस्तक देते हैं,
दिल में बस जाते हैं । 
ये शब्द हमें कितना कुछ सिखाते हैं। 


Friday, 6 December 2013

आँगन

आँगन


देखा  था कभी उनको दिल के आँगन  में
बैठे थे चुप ,ख़ामोशी दबाए हुए अपनी बाँहों में ।

वही ख़ामोशी थी उनकी आवाज
जो बनाती  थी साज़  । 
उनकी हर  अदाएँ गाती थी गीत ,
बनाती थी मीत ,और लाती थी पास।

शायद हम फिर मिलेंगे ,
 इस आँगन में फिर  गुल खिलेंगे ।
 नजदीकियाँ बढेंगी,
कभी उनके भी दिल से आएगी आवाज ,
क्यूँ गए थे इस आँगन से हम ,
कुछ तो  हैं इस आँगन में खास । 

Wednesday, 27 February 2013

A lost dream


                        ओझल सपना 


आँखों से ओझल हुआ एक सपना ,

अब नजर ना आया,पर लगता था अपना । 
देखा था कभी उसको पलकों के पीछे 
एक प्यारी सी सूरत, नजर आती थी आँखों  मींचे । 

सूरत कुछ अनजानी-सी 
अनजानी वो मूरत थी ,जानी पहचानी सी । 
न जाने वो कहाँ गई
क्यों आँखों से ओझल हुआ ये सपना । 

अब तो, देखूँ जहाँ सच्चाई गुम हो जाती है 
 न जाने क्यूँ ,होश में रहकर भी नींद आती है । 
जी करता है फिर मिल जाए वो अपना
क्यों आँखों से ओझल हुआ ये सपना ।

सुना है सपने भी पूरे होते हैं 
बिना पानी के,बादल अधूरे होते हैं । 
बरस जाए पानी ,सूना है ये अंगना 
क्यों आँखों से ओझल हुआ ये सपना ।

Monday, 18 February 2013

tug of war का व्याख्यान

महा-संग्राम(tug of war) SEIT v/s TEPROD

बात आज से 2 साल पहले की है। महा-संग्राम(tug of war) होने को था,आग दोनों तरफ जोर की लगी थी। दर्शकों का उत्साह  भी देखते ही बनता था। शाम का समय था,समुद्र की ठंडी हवायें भी वीरों के जोश में फूंक मारकर चिंगारी को हवा दे रहीं थी। ताकत और जोश का प्रदर्शन शुरू होने मैं सिर्फ कुछ ही समय बाकी था।
 कुछ समय बाद डंके की आवाज गूंजी और युद्ध प्रारंभ हुआ। एक तरफ थे SEIT(second year IT) के तुच्छ समझे जाने वाले योद्धा वहीँ दूसरी ओर थे TEPROD(third yr production) के भीमकाय बलवान, जिनको देखकर लोग जीतने की उम्मीद ही छोड़ थे। परन्तु SEIT का उत्साह भी चरम सीमा पर था। खेल शुरू हुआ,उड़ती धूल को देखकर ही पता लगाया जा सकता था की बात जीत की ,सम्मान की और शौर्य की थी। कोई टस से मस होने को तैयार नहीं था, सभी डटे हुए थे हाथ जमाये। अचानक से TEprod का पलडा भारी पड़ने लगा था। SEIT को देख कर  लग रहा था की उनके प्राण निकलने हो हैं पर जीत की हठ उन्होंने भी कर रखी थी। लोगों की सांसें रफ़्तार पकड़ रही थी, दुनिया जैसे थम-सी गयी थी और वो हुआ जिसकी कल्पना ही की जा सकती थी। TEPROD बिखरी हुई नजर आयी। खुशियाँ SEIT की झोली में थी।

SEIT का अंग होने के नाते हम भी काफी ख़ुशी थे और हमारी ख़ुशी में तारे तब लगे जब किसी हवा के झोंखे ने धीरे से नजदीक आते हुए कुछ कहा.....IT ROCKS।   

Monday, 4 February 2013

WAVES OF MY DREAMS


मेरे सवप्न की तरंग 



मेरे स्वप्न की तरंग , भरे मन मैं उमंग 
ह्रदय मैं बसी तमन्नाओं को जैसे 
झिंझोड़ सी देती है |
मेरे जीवन के सागर को जैसे  
एक छोर सा देती है|

ना स्वप्न की सीमा, ना इसको बंधन | 
मधुरता इसकी ऐसी ,दिल करे करता रहूँ अभिनन्दन |
शुद्धता इसकी ऐसी ,जैसे  अमृत का प्याला हो |
घूमता हूँ इसकी मोहब्बत की गलियों मैं ,
किसी से नफरत का ख्याल जैसे  दिल से निकला हो |


मेरे स्वप्न की तरंग , भरे मन मैं उमंग |
मस्तिष्क मैं ठहरे ,
गूंगे और बहरे ,विचारों को जैसे शोर सा देती है |
कहती है ,तुझमें ना कोई विकार है ,
आँख खोल तेरा हर सपना साकार है |


कुछ करने को ,आगे बढ़ने को ,
नसों मैं बहते रक्त को जैसे जोर सा देती है |
मेरे स्वप्न की तरंग , भरे मन मैं उमंग
मेरे जीवन के सागर को जैसे  
एक छोर सा देती है|